बिहार BJP ने CM केजरीवाल को बताया राक्षस, कहा- कोरोना फैलाने की रची साजिश

पटना : बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने पीएम मोदी द्वारा लॉकडाऊन के जरिये कोरोना को हराने की मुहिम में पलिता लगाने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए लिखा कि दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले बिहार और यूपी के मजदूरों को लॉकडाऊन में खिलाने की जिम्मेदारी से बचने के लिए अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अफवाह फैलाकर पलायन पर मजबूर कर दिया। संजय जायसवाल ने यहां तक कह दिया कि अरविंद केजरीवाल दिखावे के लिए कहते कुछ हैं और अपने कार्यकर्ताओं द्वारा करवाते कुछ और।

पलायन के लिए उकसाया, झूठी सूचना फैलाई

जायसवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि कल शनिवार की रात यूपी के सीएम योगी जी ने मानवता के आधार पर जो चंद लोग रास्ते में फंसे हुए थे, उनको घर पहुंचाने के लिए बस चलवाया। पैदल ही घर के लिए निकल पड़े ये लोग वैसे भी दिल्ली शहर छोड़ कर निकल ही गए थे। पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक साजिश के तहत यह अफवाह फैलाई कि आनंद विहार से 1000 बसें उत्तर प्रदेश के लिए चलेंगी।

झुग्गी—झोपड़ियों में आप कार्यकर्ताओं की साजिश

संजय जायसवाल ने तो यहां तक कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली की झुग्गी झोपड़ी वासियों को यह समझाया गया कि आनंद विहार और गाजीपुर से आप घर जा सकते हो। खाना खिलाने की जिम्मेदारी से बचने के लिए यह केजरीवाल सरकार की बहुत ही नीच हरकत है। इसका नतीजा यह निकलेगा कि अगर दिल्ली में इन्फेक्शन जहां भी फैला हो वह इन व्यक्तियों द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के हर गांव में पहुंच जाएगा।

केंद्र के प्रयासों को फेल करने के लिए गहरी साजिश

श्री जायसवाल ने कहा है कि देश की 133 करोड़ 56 लाख जनता मोदी जी के कहने और इस उम्मीद से कि 21 दिन बाद सब कुछ सही हो जाएगा, हर कुर्बानी दे रही है। पर केजरीवाल के और इस तरह के लोगों के दिल्ली में भड़काने से आज दिल्ली से लगभग एक लाख लोग विभिन्न जगहों पर जाने के लिए बेताब हो गए हैं। इसका नतीजा यह निकलेगा कि अगर दिल्ली में इन्फेक्शन जहां भी फैला हो वह इन व्यक्तियों द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के हर गांव में पहुंच जाएगा।

राजनीतिक स्वार्थ के लिए दांव पर लगा रहे लोगों की जान

मोदी जी के लॉकडाउन को अपनी क्षुद्र राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष फेल करने की जुगत भिड़ा रहा है। ऐसे में वे इसे फेल कर यह सावित करना चाहते हैं कि इसका क्या फायदा हुआ। आखिर बीमारी तो सब जगह फैल ही गई। यही कारण है कि वे लोगों को पलायन कर उकसा रहे हैं और करोना से बचाव की इतनी बढ़िया योजना का पूरा कचरा करने की साजिश कर रहे हैं। विश्व में करोना वायरस से मृत्यु की दर 5% चल रही है। अगर भारत में यह फैल गया तो ना जंगल में लकड़ियां बचेंगी और ना किसी के लिए 2 गज जमीन।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST