शाम 5 बजते ही लोगों ने थालीपीठ कर्फ्यू के लिए दिया धन्यवाद

रंजन कुमार 
सासाराम। जनता कर्फ्यू के बाद आज शाम 5 बजते ही सासाराम में भी लोगों ने थाली बजाकर धन्यवाद ज्ञापन किया। कुछ लोग घंटी बजाकर, तो कुछ लोगों ने ताली बजाकर जनता कर्फ्यू के लिए धन्यवाद दिया। सासाराम के भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने अपने घर के ऊपर शंख बजाया। तो उनकी पत्नी ने उनके साथ थाली पीठ कर जुगलबंदी की कई।
लोगों को थाली पीठ कर नाचते हुए भी देखा गया। पूरा सासाराम तालियों, घंटियों, शंख तथा थाली पीटने की आवाज से गूंजने लगा।  5 मिनट पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। मानो करोना भारत को हराने के लिए पूरा सासाराम साथ खड़ा गया हो गया हो। लोगों ने कहा कि पीएम के आह्वान के साथ वे लोग खड़े हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST