गांधी मैदान में जदयू का शक्ति प्रदर्शन, 3 लाख कार्यकर्ता पहुंचे; जन्मदिन पर चुनावी शंखनाद करेंगे नीतीश

पटना. जदयू सम्मेलन में तीन लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़ी देर में गांधी मैदान पहुंचेंगे। जन्मदिवस के मौके पर नीतीश साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभियान का आगाज करेंगे। सम्मेलन में एनडीए को 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाने पर बात होगी। साथ ही बिहार को विशेष राज्य दर्जा दिलाने, जल-जीवन-हरियाली, शराबबंदी से लेकर सीएए, एनआरसी और एनपीआर जैसे देश के ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर भी विस्तार से बात होगी। 
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया नीतीश का जन्मदिन
गांधी मैदान पहुंचे लाखों कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नया नारा दिया दो हजार बीस, फिर से नीतीश। जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि जनता दल में सभी तबके के लोग हमारे कार्यकर्ता हैं। गांधी मैदान में हो रहे सम्मेलन से यह साफ है कि कोई हमसे प्यार करे या नफरत करे, लेकिन बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को कोई इनकार नहीं कर सकता है।
वर्ष 2015 में भी सम्मेलन
1 मार्च को नीतीश का 69वां जन्मदिन है। यह दूसरा मौका है जब उनके जन्मदिन पर रैली हो रही है। वर्ष 2015 में भी राज्यस्तरीय सम्मेलन का 1 मार्च को आयोजन हुआ था। उससे सीएम ने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST