Delhi Assembly Election : Exit Poll में AAP की फिर से बल्ले-बल्ले, BJP मायूस, कांग्रेस का डब्बागोल!

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। कुल 70 सीटों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच वोटिंग हुई। इसके जरिए कुल 672 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय होगा। दिल्ली में लगभग 1.47 करोड़ मतदाता हैं। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

हालांकि शाम 6.30 बजे मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। टाइम्स नाऊ के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) को 44 और भाजपा को 26 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस का डब्बागोल है। बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए और इसका मतलब है कि एक बार फिर आप सरकार बनाएगी। आजतक-एक्सिस के पोल में आप को 59 से 68, भाजपा को 2 से 11 सीटें दी गईं। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकेगी।



इंडिया न्यूज-नेता ने आप को 53 से 57, भाजपा को 11 से 17 और कांग्रेस को 0 से 2 सीटें दी हैं। टीवी9-भारतवर्ष-सिसेरो ने आप को 44 और भाजपा को 26 सीटें दी हैं। रिपब्लिक-जन के एग्जिट पोल में आप को 48 से 61, भाजपा को 9 से 21 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट तथा न्यूज एक्स-पोल स्टार के पोल में आप को 50 से 56 और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिली हैं। एबीपी न्यूज-सी वोटर के पोल में आप को 49 से 63, भाजपा को 5 से 19 और कांग्रेस को 0 से 4 सीटें मिली हैं।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST