प्रियंका गांधी आजमगढ़ के लिए रवाना, रास्ते में इंटर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों से मिलीं

आजमगढ़। आजमगढ़ समाजवादी पार्टी (SP) का एक मजबूत गढ़ माना जाता है। इसमें आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ रैली में पुलिस पिटाई में घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने बीच मेंनेशनल इंटर कॉलेज पेनड्रा में शिक्षकों व छात्रों से मिलीं। शिक्षकों ने उनको अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। 

आपको बताते जा रहे हैं कि माना जा रहा है कि कांग्रेस अब अखिलेश यादव के गढ़ में सियासी सेंधमारी करने का प्रयास कर रही है। प्रियंका दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी गई थीं। दिल्ली के शाहीन बाग की ही तरह आजमगढ़ के मौलाना जौहर पार्क बिलरियागंज में सीएए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन चल रहा था। बीते दिनों आंदोलनकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया था। इसके साथ ही कई प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए और कई को जेल में बंद कर दिया गया। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने जेल में बंद प्रदर्शनकारियों से भी मुलाकात भी की थी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST