कृषि मंत्री ने कहा-लालटेन युग समाप्त, गुस्साए राजद विधायकों ने सदन में किया हंगामा

 पटना. बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को राजद के विधायकों ने सदन में हंगामा किया। कांग्रेस के सदस्यों ने भी हंगामा करने में राजद का साथ दिया। राजद विधायक कृषि मंत्री प्रेम कुमार के बयान पर गुस्सा थे। किसानों की स्थिति के संबंध में बोलते हुए प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार में लालटेन युग समाप्त हो गया है।

प्रेम कुमार ने राजद के 15 साल के शासन की ओर इशारा करते हुए कहा कि बिहार को लूटने वाले अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। अब बिहार में लालटेन युग खत्म हो गया है। बिहार में बिजली का राज आ गया है। हर गांव और खेत में बिजली पहुंच गई है। सिंचाई के लिए सुविधा दे रहे हैं। अब लालटेन का जमाना गया। अब बिहार में बिजली है। हम किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करा रहे हैं।

लालटेन युग समाप्त होने की बात सुन राजद के विधायक हंगामा करने लगे। कुछ विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST