शिकारपुर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, भूमि संबंधी मामलों का किया गया निपटारा

अर्जुन कुमार/नरकटियागंज

नरकटियागंज शिकारपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने किया। जनता दरबार में आए फरियादियो की सुनवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने कुछ मामलों का ऑन द स्पाॅट निपटारा किया। जबकि कुछ मामलों में साक्ष्य के अभाव में अगली सुनवाई में दोनों पक्षों को उपस्थित होने को कहा। जनता दरबार में सुनवाई करते हुए अंचलाधिकारी सतेंद्र कुमार दत ने  बताया कि केसरिया गांव निवासी प्रदीप महतो एवं धोबहा गांव निवासी शुभनारायण साह के बीच भुमि संबंधी विवाद चल रहा है। 
दोनों पक्ष एक ही भूमि पर अपनी अपनी दावेदारी दिखा रहे हैं। दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था। लेकिन दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे। वहीं शिकारपुर थाना के डीके शिकारपुर गांव निवासी सीमा देवी एवं मदानी देवी के बीच भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। सीमा देवी ने आरोप लगाया है कि उसको बासगीत के पर्चा पर भूमि उपलब्ध कराई गई है। उस भूमि के कुछ भाग पर मदानी देवी ने कब्जा कर लिया है। वहीं मदानी देवी का कहना था कि जिस जमीन पर उनका कब्जा है। उस जमीन का दस्तावेज उनके पास है। सीओ ने सुनवाई के दौरान हल्का कर्मचारी को जमीन की पैमाईश करने को कहा। उन्होंने पैमाईश के बाद अगले सुनवाई में दोनों पक्षों को बुलाया है। वहीं डीके शिकारपुर गांव के ही प्रभू राम एवं महंथ पासवान के बीच विवाद है। जिसमें महंथ पासवान पर निजी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। इसकी सुनवाई करते हुए अंचलाधिकारी ने हल्का कर्मचारी को पुलिस की देखरेख में भूमि की पैमाईश करने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार   मुरली पिपरा गांव के रविशंकर तिवारी तथा नृपेंद्र तिवारी के बिच विवाद है। जिसकी जांच थाना एवं अंचल स्तर से करने के बाद दोनों को बुलाया गया था। लेकिन दोनों पक्ष अनुपस्थित थे। दोनों पक्षो को अगली सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले जनता दरबार में भी उनको बुलाया गया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे। मौके पर  एएसआई दिलिप तिवारी, रंजन मंडल एवं अंचलकर्मी उपस्थिति थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST