प्रेम जाल में फंसाकर लड़की के साथ रेप, रेप के दौरान बनाया वीडियो, जाँच में जुटी पुलिस

रोहतास: (रंजन कुमार) रोहतास से एक नाबालिग के साथ रेप की खबर आई है। आरोप है कि 23 जनवरी को ही दरीहट के चिलबिला गांव की 15 वर्षीय लड़की को प्रेम प्रसंग में बहला-फुसलाकर बिट्टू नामक एक युवक आयरकोठा गांव ले गया तथा वहां से नासरीगंज में ले जाकर एक घर में 2 दिनों तक रखा। फिर 25 जनवरी को उसे राजपुर लाया। इस दौरान लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि इस पूरे मामले में लड़की के कथित दोस्त बिट्टू के एक अन्य दोस्त आकाश की भी साजिश थी। लड़की ने आरोप लगाया है कि रेप के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया और अब वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
25 जनवरी की तारीख के बाद लड़की लौटकर अपने घर आयी तथा अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। तब जाकर दरिहट थाना में मामला दर्ज किया गया।न्याय की आस में लड़की 'बिहार महिला आयोग' में भी दस्तक दी है। बता दे कि 16 वर्षिय नाबालिक लड़की के माता-पिता नहीं है। दोनों का पहले ही देहांत हो चुका है। लड़की अपने चाचा-चाची के साथ रहती है। बिट्टू नामक एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर इसके साथ अपहरण कर दुष्कर्म किया तथा पूरे मामले का वीडियो बनाने का भी आरोप लगा है। चुकी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है तथा जांच के बाद कुछ कहने की बात कह रही है। फिलहाल लड़की दहशत में है। उसके परिजन भी परेशान हैं। वहीं पुलिस पर  पूरे मामले को मिनिमाइज करने का आरोप भी लगाया है।


Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST