राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि सरकार भारत में संघ का राज स्थापित करना चाहती है।

सिकरहना: ( अब्दुस्समद) संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA), प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पणजी (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या पणजी (NPR)के विरोध में संविधान की रक्षा के लिए आयोजित अनिश्चित कालीन धरने के 23वें दिन का आरम्भ भी राष्ट्रगान से किया गया और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। आज की अध्यक्षता सैयद गुलरेज होदा एवं संचालन राजेश कुमार राम ने किया। राज्य सभा सांसद (राजद) मनोज झा ने कहा कि सरकार भारत में संघ का राज स्थापित करना चाहती है। 
यह तीनों कानून संविधान के मूल भावना के विरूद्ध है, सरकार का असल मंशा मूल निवासियों का मतदान अधिकार छीनना है। विश्व बैंक के पूर्व डायरेक्टर सय्यद गुलरेज होदा ने कहा कि यह धरना भविष्य की लड़ाई है वहीं एन पी आर ही एन आर सी का दूसरा प्रारूप है। एन पी आर से अधिकारियों में करप्शन बढ़ेगा, एन पी आर के खतरों के कारण ही कई राज्यों ने इसे लागू करने से मना किया है।  युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी शोएब ने कहा कि अल्पसंख्य और दलित ने इस देश को सींचा है उसे कोई बाहर नहीं निकाल सकता। करीम खान ने भी तीनों कानून को काला कानून बताया।


Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST