मनोकामना स्थान मे शिव लिंग प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर शोर से।

 मधुबनी: (नवीन नायक) मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड क्षेत्र के डोरबार गाँव स्थित मनोकामना स्थान परिसर मे नवनिर्मित भगवान शिव की मंदिर मे शिवलिंग की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर शोर से चल रही है।आपको बता दूँ यह मनोकामना स्थान पर पूर्व किसी ब्यक्ति के द्वारा पत्थर को पूजा जा रहा था।जब ग्रामीण और आसपास के लोगो के द्वारा भी उस पत्थर को पूजने पर और लोगो को भी मन की मुराद पूरी हुई और यह स्थान मनोकामना स्थान  मनोकामना स्थान के नाम से बिख्यात हो गया। आज भी दूर दराज से लोग अपना मन्नत मांगने यहाँ आते है और उनकी मुरादे पूरी होती है।मन्नत पूरा होने पर यहाँ लोगों के द्वारा इस मनोकामना स्थान में घंटी चलाना के रूप में लटकाया जाता है।जहाँ ग्रामीणों के द्वारा शिवलिंग स्थापना को लेकर 27फरबरी से ही विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है 29 फरबरी अष्टयाम संकीर्तन 1 मार्च को बाल भंडारा के साथ 2 फरबरी को शिवलिंग की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा दी जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST