BAGHA : वाल्मीकिनगर से जेडीयू सांसद वैद्यनाथ महतो का निधन हो गया है। दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एक सप्ताह पूर्व उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अचानक शुक्रवार को शाम लगभग पौने सात बजे उनका निधन हो गया। बता दें कि वाल्मीकिनगर से वैद्यनाथ महतो ने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के उम्मीदवार शाश्वत केदार को हराया था। पार्टी और क्षेत्र में लोकप्रियता के कारण ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को लगभग साढ़े तीन लाख मतों से हराया था। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। जेडीयू कार्यालय में उनके निधन की सूचना से शोक व्याप्त हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है।
एक टिप्पणी भेजें