नालंदा में मुखिया के घर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग, दशहत में परिवार

नालंदा। ललुआ डीह गांव में हरनौत प्रखण्ड के पांकड़ पंचायत के मुखिया देशराज सिंह चौहान के घर पर चढ़कर बुधवार की देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि रात करीब 11:30 बजे जब वे सो रहे थे तब हथियार से लैस बदमाशों ने हमला बोल दिया। हमलावर उनके घर की छत पर चढ़ गए और उन्हें खोजते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। जिसमें दो गोलियां दीवार में जा धंसी। वारदात में मुखिया देशराज सिंह और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। 

देर रात हुई गोलीबारी से गांव के लोग जाग गए। शोर-शराबा होने लगा। इस बीच लोगों को मुखिया के घर आता देख बदमाश फरारा हो गए। जानकारी होने पर रात में पहुंची तेलमर थाना पुलिस ने संदिग्ध अपराधियों के घर छापेमारी की। मुखिया ने बताया कि पुलिस ने कट्टा जब्त किया है। गोलियां चलाकर बदमाश किसी तरह भाग निकला है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई है। जल्द से जल्द सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

साल भर पहले भी घर में घुसकर हुआ था हमला

बताते चलें कि साल भर पहले भी मुखिया देशराज सिंह चौहान के घर में घुसकर गांव के ही बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई थी। उस वक्त मुखिया खंधा में गए हुए थे। उन दिनों वे दहशत के मारे महीनों घर से नहीं निकले थे। इस घटना के बाद  मुखिया एवं उनके स्वजन दहशत में हैं। वे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बताया गया कि हमलावर बदमाश की तलाश पुलिस को भी है। वह कई मामलों में फरार चल रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST