एक मार्च को गांधी मैदान पटना चले, जन संवाद रथ को दिखाया हरी झंडी

SARAN: (पनालाल कुमार)   1 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित राजय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में जूटी सारण जद यू ने बुधवार को मुंसिप्ल चौक से जिले के सभी विधान सभाओ के लिए जन संवाद रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर दिया है।जंहा प्रदेश अतिपिछड़ा के अध्यक्ष सन्तोषकुमार  महतो व् जिला जद यू के अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने संयुक्त रूप से रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मौके पर संतोष कुमार महतो ने कहा कि यह कार्यकर्ताओ की टोली सभी विधान सभाओ में जन संपर्क कर पार्टी के पदाधिकारियो सहित कार्यकर्ताओ को जागृत कर कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रेरित करेगी वही मुख्यमन्त्री के विकास योजनाओ की जानकारी सहित जन जन तक सरकार जी नीतियों उद्देश्यों से अवगत कराकर  ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ेगी।वही जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि 1 मार्च को गांधी मैदान पटना में भारी संख्या में जिला के सभी विधान सभा से कार्यकर्ता शामिल होंगे।इसके लिए व्यापक व्यवस्था की जरूरत है।सभी पार्टी के वरीय पदाधिकारियो के संज्ञान में है कि कार्यक्रम कैसे सफल बनाना है।जिस तैयारी के क्रम में आज जन संवाद रथ कार्यकर्ताओ को जागृत कर कार्यक्रम की सफल बनाने का सन्देश देगा।मौके पर वरीय नेता मुरारी सिंह, चंद्रभूषण पंडित , महेश सिंह ,वाल्मीकि पाठक ,  जयप्रकाश महतो , छटी लाल शाह , जदयू मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज , विकास चौहान ,रंगलाल महतो इत्यादि उपस्थिति थे.


Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST