गिरिराज सिंह ने हिंदुत्व धर्म को बचाने के लिए क्यों चरण छुकर लगाया गुहार !


बेगूसराय- हरेराम दास: हिंदू हृदय सम्राट भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले एक एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र में धर्म को लेकर दिया बयान कहा हिंदू धर्म सबसे बड़ा कोई धर्म नहीं। आज हमें कोई इसाई बनाना चाहते जबरदस्ती। देश को जरूरत है कानून बनाने का, धर्म परिवर्तन करने वाले को नसीहत देते हुए श्री सिंह ने कहा कोई लोभ देखकर किसी का धर्म परिवर्तन ना करें । हिन्दू धर्म से बड़ा कोई चीज नहीं है।

आखिर गिरिराज सिंह ने ऐसा क्यों कहा 

दरअसल बेगूसराय में एक हिन्दू महिला की मौत के बाद उसका पुत्र उसे दाह संस्कार के बदले दफनाने जा रहा था। दरअसल मृतक हिंदू महिला का पुत्र ईसाई धर्म कबूल कर लिया था इसलिए वह परिजनों के विरोध के बावजूद महिला को दफनाने जा रहा था। हिंदू महिला को दफनाने की भनक लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंझौल थाना क्षेत्र के कोरिया में पहुंचकर शव ले जा रहे लोगों को रोका और परिजनों को समझा-बुझाकर महिला को दफनाने से मना कर दाह संस्कार के लिए तैयार किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता महिला का शव और उसके परिजनों को लेकर भाजपा पार्टी आफिस के पास पहुंचे जहां  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें समझा- बुझाकर कर दाह संस्कार के लिए तैयार किया। दरअसल  नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक निवासी मनोज पासवान की  मां भाग्यमनी देवी की मौत के बाद अंतिम संस्कार बखरी स्तिथ ईसाई कब्रिस्तान में दफनाने जा रहा था। लेकिन जाने के दौरान कोरिया में बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने शव गाड़ी रोक कर समझा बुझाकर दाह संस्कार के लिए तैयार किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कहा कि हिंदू धर्म सबसे बड़ा कोई धर्म नहीं। आज हिन्दूओं को जबरदस्ती इसाई बनाया जा रहा है। देश को जरूरत है एक कानून बनाने का ताकि कोई भी लोग लोभ लालच देकर धर्म परिवर्तन नहीं करा सकें।



सूत्रों की माने तो किन धर्म को लेकर ऐसा निशाना साधा पता नहीं ! सवाल यह है कि आखिर किन धर्म को लेकर ऐसा कहा ?। लेकिन किसी धर्म में चचेरे भाई बहन में शादी होता है आखिर हमारे धर्म में नहीं। यही मेरा धर्म है आदमी हम भी, आदमी वो भी है। हम अपने धर्म की रक्षा करें।


वहीं मौके पर बजरंग दल कार्यकर्ता प्रदेश सह संयोजक शुभम भारद्वाज और जिलामंत्री विकास ने बताया कि लोभवश,जबरन धर्मांतरण में बढ़ गया है,जिसे रोकने के लिए विहिप बजरंगदल प्रयासरत है। इसी कड़ी में मनोज पासवान के परिवार वालों को मानने के लिए बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद दिया।

https://youtu.be/IP3NJomnJ5M

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

BIHAR

LATEST