सासाराम: बिहार में एक बार फिर मौत की रफ्तार ने चार लोगों की जिंदगी ले ली। सासाराम में रविवार को बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है। इसमें चार लोगों की मौत मौके पर हो गई है। बताया जाता है कि इस सड़क हादसे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई है।
बताया जाता है कि सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर अउवा गांव के पास तेज रफ्तार से यात्री बस जा रही थी। उसी रफ्तार से विपरीत दिशा से ट्रक आ रहा था। इसी बीच, एनएच पर ही दोनों वाहनों के बीच जबर्दस्त टक्कर हो गई। बस भभुआ से सासाराम आ रही थी। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक टिप्पणी भेजें