विवाहिता के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ROHTASH: (रंजन कुमार) रोहतास जिला से रेप की एक खबर आई है। आरोप है कि चेनारी थाना के एक गांव में एक विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित का कहना है कि वह अपने मायके आई हुई थी। शौच के लिए जब वो घर से निकली तो गांव के दो युवकों ने उसका मुंह बंद कर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर एक युवक ने उसे पकड़ा तथा दूसरे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान दो अन्य लड़के भी निगरानी कर रहे थे। 
घटना के बाद गांव में तनाव है। बताया जाता है कि घर में विवाहिता को नहीं पाकर जब परिजन खोजने निकले तो विवाहिता बुरी हालत में मिली। उसने बताया कि गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने थोड़ी देर के लिए चेनारी थाना के खुरमाबाद में NH-2 को जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल जांच के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST