समकालीन अभियान में शिकारपुर पुलिस ने 78 लोगों को किया गिरफ्तार , 25 को भेजा जेल

नरकटियागंज: (अर्जुन कुमार) शिकारपुर पुलिस ने समकालीन अभियान के दौरान 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 25 लोगों को जेल भेज दिया है। पुलिस को इतनी बड़ी सफलता एक ही रात में छापेमारी के दौरान मिली है। इसकी जानकारी देते हुए शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात्रि पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 78 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। न्यायालय के आदेश पर 3 पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी किया। 
छापेमारी के दौरान सभी वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 78 वारंटियों में 9 लोगों को रिकॉल देखने के बाद छोड़ दिया गया है। वहीं 44 लोगों को थाना स्तर से बेल पर रिहा कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया 25 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को बेतिया न्यायालय भेज दिया गया है। जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि वारंट मिलने के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया। जिसमें विशुनपुरवा गांव से  चुन्नू पासवान, रामपुर तितुहिया गांव से बागड़ अंसारी, मुन्ना अंसारी, नुनियावा टोला से बलीराम भगत, शर्मा प्रसाद, भतौड़ा से शेख हैदर, शैदपुर से रामलाल महतो, बरगजवा से मंसुर मियां तथा लंगड़ा गांव से अफसार शेख समेत 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST