सहारा इंडिया का 43वां स्थापना दिवस मनाया गया


रिपोर्ट, कृष्णनंदन सिंह
बेगूसराय-बलिया: साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के पंचवीर बाजार स्थित सहारा इंडिया कार्यालय में शनिवार को संस्था का 43वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसकी जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक कृष्णनंदन सिंह ने बताया कि सहारा इंडिया के 43 वर्ष पूरे होने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित जमाकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गई। साथ हीं कार्यालय एवं परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। उन्होंने बताया कि सहारा की स्थापना 1978 में  हुआ था। मौके पर एजुकेटर रविंद्र महतो, रजनीश कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद साह, रामप्रताप साह, पंकज झा, रंजीत झा, सी डी झा, गजेन्द्र प्रसाद, रितेश कुमार, श्याम सुंदर कुमा, हिमांशु सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST