पटना में पिस्टल के नोक पर 2 डॉक्टरों से लूट, विरोध करने पर चाकू से मारकर किया घायल, एक गिरफ्तार

PATNA: सूबे में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए लूट, चोरी, डकैती, हत्या आदि जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. ताजा मामला पटनासिटी का है। जहां अहले सुबह बाइक सवार 3 अपराधियों ने पिस्टल के नोक पर 2 डॉक्टरों से लूटपाट की है। बता दें की डॉक्टर से लुटेरों ने बैग, मोबाइल समेत सोने की चैन की लूट की है। 
आपको बता दें की लूट कर भाग रहे लुटरों ने डॉक्टर के हाथ से सोने की अंगूठी निकालने की कोशिश की। वहीं विरोध करने पर लुटेरो ने डॉक्टर को चाकू से बार कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर दो लुटेरा भाग निकले पर एक लुटेरा भीड़ के हत्थे चढ़ गया और लोगों ने लुटेरा की जमकर पिटाई की। इस घटना की सूटना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लुटेरा समेत दोनों डॉक्टरों को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घायल लुटेरा के पास से एक लोडेड पिस्टल, चाकू और मोबाइल बरामद किया है।


जानकारी के अनुसार घायल लुटेरा मीना बाजार के डोमखाना का रहने वाला है। ।फिलहाल पुलिस दोनों फरार लुटेरों को गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि डॉक्टर अमन और क्टर सुवीर दोनों रांची से लौटे थे, और आरोवी के रास्ते NMCH जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन हथियार बंद लुटेरों ने इस घटना का अंजाम दे दिया

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST