बड़ी बलिया उतरी पंचायत में एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने किया जनसभा।



ब्यूरो रिपोर्ट:- बेगूसराय जिले के हर पंचायत में जन समस्याओं को लेकर एंटी करप्शन इंडिया के द्वारा चलाया जा रहा मुहिम। कई गाँव में धरातल पर नहीं मिल पा रही है लोगों की योजनाओं का लाभ। जिसको लेकर लगातार जनसम्पर्क अभियान एंटी करप्शन के माध्यम से किया जा रहा। इसी को लेकर आज बड़ी  बलिया में की गई सभा। जिस सभा की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार साहू ने किया। इस सभा के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता को एकजुट होने का आवाहन किया गया उन्होंने कहा कि आज सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं सभी योजनाओं में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड की समस्या सबसे ज्यादा है सरकार की कोई भी योजना हो बिना घूस का कोई काम नहीं होता राशन कार्ड की समस्या इस गांव का सबसे बड़ी समस्या है। मोटेशन के नाम पर राजस्व कर्मचारी अंचलाधिकारी से लेकर ऊपर तक के पदाधिकारी मिलजुल कर भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं एवं दुकान चलाते हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से भोली-भाली जनता सेअवैध उगाही करके ऊपर के नेताओं और पदाधिकारियों तक पहुंचाते हैं। बेरोजगारी की समस्या सबसे बड़ी समस्या है । भ्रष्टाचार की समस्या पूरे राज्य में छाई हुई है। बिहार सरकार के मुखिया वही देखते हैं जो भ्रष्ट पदाधिकारी उन्हें दिखाते हैं। वही सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव करण कुमार ने आम जनता के समस्याओं को सुना और उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक होना होगा तब ही भ्रष्टाचार दूर होगा वही  भ्रष्टाचार पदाधिकारी के विरुद्ध अंचलाधिकारी, विकास पदाधिकारी के विरोध में एक आंदोलन कर घेराव किया जाएगा। मौके पर बलिया प्रखंड के अध्यक्ष मोहन कुमार ने जनता को विश्वास दिलाया कि किसी भी समस्या को लेकर जनता के लिए हम खड़े रहेंगे। एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के जिला सचिव बसंत कुमार, डंडारी प्रखंड अध्यक्ष बंटी सिंह, सेठ पोद्दार, समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौजूद कुंदन कुमार, सुरेंद्र साहनी,रामदेव साहनी, फूलों देवी, गोदी देवी,उषा देवी समय सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST