बीआरसी से शिक्षकों की लंबित समस्याओं का ससमय निष्पादन नहीं हुआ, तो होगा चरणबद्ध आंदोलन।



मोतिहारी[मनोज प्रसाद]।शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय तुरकौलिया बालक में, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई तुरकौलिया की आवश्यक बैठक हुई।
 बैठक का संचालन प्रखंड संयोजक मोहम्मद साकिब रजा तथा अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने किया। प्रखंड अध्यक्ष श्री कुमार ने संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से प्रखंड प्रवक्ता उमेश कुमार पंडित को प्रखंड सचिव एवं संयुक्त सचिव राजकिशोर राम को प्रखंड कोषाध्यक्ष एवं राजकीय मध्य विद्यालय चैनपुर तुरकौलिया मोहम्मद रागीब आलम को संयुक्त सचिव मनोनीत किया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि प्रखंड संसाधन केंद्र तुरकौलिया में शिक्षकों की समस्याओं को लटका के रखा जाता है। ससमय उसका निष्पादन नहीं होने के कारण शिक्षकों को आर्थिक से लेकर मानसिक परेशानी होती है।
प्रखंड संयोजक मोहम्मद साकिब रजा ने कहा कि शिक्षकों की लंबित बकाया, मातृत्व अवकाश रुगनावकाश इत्यादि समस्याओं का ससमय समाधान नहीं हुआ तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

वहीं पर वरीय उपाध्यक्ष रागिनी कुमारी ने कहीं की महिलाओं उपस्थिति संगठन में नगण्य होती है ऐसा क्यों? हमें भी अपने भाइयों के साथ संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है।
मौके पर गुंजा कुमारी, राजकिशोर राम ,गणेश प्रसाद मंटू,शशि बाला कुमारी, मनोज कुमार चौधरी, रानी कुमारी, उमेश कुमार पंडित,शकील अहमद,राजकिशोर प्रसाद, कृष्णा कुमारी ,प्रकाश चंद्र, शत्रुघन कुमार, दुर्गा पासवान, अनिल कुमार ,संजय पासवान इत्यादि शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST