चिराग पासवान का झारखंड में बड़ा दावा, सरकार किसी की भी बने लेकिन LJP होगी किंगमेकर की भूमिका में

रांची : लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने झारखंड की नई सरकार में लोजपा की अहम भूमिका होने की बात कही. सरकार किसी की भी बने लेकिन सरकार बनाने में LJP की भूमिका अहम होगी.

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने झारखंड विधान सभा चुनाव के दौरान कई विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा. चिराग पासवान ने आज गिरिडीह, धनबाद और जरमुंडी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा को सम्बोधित किया. इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पुरे झारखंड में लोजपा के सभी उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं और जब सरकार बनेगी तो लोजपा की भूमिका अहम होगी. चिराग ने कहा कि आज मैं बिहार का जरूर हूँ लेकिन मेरी जन्मभूमि झारखंड है क्योंकि जब मेरा जन्म हुआ था तब बिहार-झारखंड एक था.
चिराग ने झारखण्ड में चुनावी सभा के सम्बोधन में देश भर में महिला उत्पीड़न का मामला उठाते हुए कहा कि हमें ऐसा नेता चुनना है जो महिलाओं को सुरक्षा दे और युवाओं को रोजगार दे कर झारखंड और देश का विकास कर सके. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार बनने के बाद महिलाओ को समुचित सुरक्षा और युवाओं को रोजगार मिलेगा.

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST