LIVE Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting: 3 बजे तक 60% वोटिंग, फायरिंग वाले सिसई में सर्वाधिक मतदान

रांची । LIVE Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting पुलिस फायरिंग और वोटरों के हिंसक झड़प के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 18 सीटों पर वोटिंग खत्‍म हो गई है। 2 सीटें जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में शाम पांच बजे तक मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीन बजे तक 60 फीसद मतदान दर्ज हुआ है। गुमला के सिसई विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 68.6 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पुलिस फायरिंग और हंगामा वाले सिसई विधानसभा के बूथ नंबर 36 पर मतदान के दौरान आक्रोशित वोटरों ने पोलिंग बूथ पर जमकर पथराव किया। इस दौरान गोलीबारी में एक युवक जिलानी अंसारी की मौत हाे गई। पथराव में कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। चुनाव आयोग ने बूथ नंबर 36 का मतदान रद कर दिया है। यहां अब पुनर्मतदान कराया जाएगा।
इधर जिन 20 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ उनमें बहरागोड़ा में 68.38 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया है। राज्‍य निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीन बजे तक घाटशिला में 64.47, पोटका 61, जुगसलाई 59, जमशेदपुर पूर्वी 48.41, जमशेदपुर पश्चिम 43.22, सरायकेला 56.77, खरसावां 60.10, चाईबासा 48.22, मझगांव 66.67, जगन्‍नाथपुर 60.99, मनोहरपुर 60.03, चक्रधरपुर 62.72, तमाड़ 67.83, मांडर 64.14, तोरपा 59.11, खूंटी 592, सिमडेगा 59.07 और कोलेबिरा 56.5 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। आयोग के अनुसार तीन बजे तक जो मतदाता कतार में खड़े हैं, उन्‍हें वोटिंग का मौका दिया गया है। शाम छह बजे अंतिम आंकड़ा जारी किया जाएगा। इससे पहले एक बजे तक 45 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। सिसई में हिंसा के बीच एक बजे तक सर्वाधिक 55 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
इधर सात जिलों में हो रही वोटिंग के क्रम में हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह 11 बजे तक 29 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। यहां नौ बजे तक करीब 13.03 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। बहरागोड़ा में 16.30, घाटशिला में 14.10, पोटका में 14.9, जुगसलाई में 14.8, जमशेदपुर पूर्व में 13.2, जमशेदपुर पश्चिम में 13.3 और सरायकेला में 15.66 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इस चरण की 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, शाम तीन बजे तक वोट डाले गए। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में शाम पांच बजे तक वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में 48 लाख मतदाताओं ने 260 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत तय कर दी। इन इलाकों में कुल 6066 पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिन 20 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ, उनमें 10 सीटों पर कोई भी बूथ शहरी क्षेत्र में नहीं थे। इनमें घाटशिला, पोटका, खरसावां, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, मांडर, तोरपा, सिसई तथा कोलेबिरा शामिल हैं। जमेशदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में कोई भी बूथ ग्रामीण क्षेत्र में नहीं है।
LIVE Jharkhand Election 2019 Phase 2 Voting
3:05 PM : झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण की 20 सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक 59.27 फीसद मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक बूथ पर कतार में खड़े वोटरों का मतदान अभी जारी है। अंतिम आंकड़ा शाम छह बजे मिलान करने के बाद जारी किया जाएगा। सुबह पुलिस फायरिंग के चलते चर्चा में आए गुमला के सिसई विधानसभा सीट पर सर्वाधिक मतदान हुआ है। सिसई में रिकॉर्ड 68.6 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। झामुमो छोड़कर भाजपा में आए बीजेपी प्रत्‍याशी कुणाल षाडंगी की सीट बहरागोड़ा में 68.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
तीन बजे तक 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान
  •  बहरागोड़ा : 68.38
  • घाटशिला : 64.47
  •  पोटका : 61
  •  जुगसलाई : 59
  • जमशेदपुर पूर्व : 48.41
  • जमशेदपुर पश्चिम : 43.22
  • सरायकेला : 56.77
  •  खरसावां : 60.10
  •  चाईबासा : 48.22
  • मझगांव :  66.67
  •  जगन्नाथपुर : 60.99
  • मनोहरपुर : 60.03
  • चक्रधरपुर : 62.72
  •  तमाड़ :  67.83
  • मांडर : 64.14
  •  तोरपा : 59.11
  • खूंटी : 59 2
  • सिसई : 68.6
  • सिमडेगा : 59 07
  •  कोलेबिरा : 56.5
2:15 PM : बहरागोड़ा में मतदान ड्यूटी में लगे एएसआइ की मौत : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पचांडो कलस्टर में तैनात एएसआइ हरीश चंद्र गिरी की अचानक से मौत हो गई। बताया जाता है कि एएसआइ ड्यूटी पर ही थे। रात को सोए थे। सुबह जगाने पर वे नहीं उठ पाए। सुबह में एंबुलेंस बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उनको लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। घाटशिला के एसडीपीओ राजकुमार मेहता मौके पर पहुंचे। मृतक एएसआई उत्तर प्रदेश का रहने वाले हैैं।
2:00 PM : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के दौरान हिंसा की शिकायत झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग से की है। झामुमो ने आयोग को पत्र भेजकर गुमला के सिसई में वोटिंग के दौरान पुलिस फायरिंग और हिंसा की शिकायत की है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यहां कतार में खड़े मतदाताओं पर लाठियां बरसाने और फिर आक्रोशित वोटरों पर गोलियां चलाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
1:20 PM : राज्‍य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण की 20 सीटों पर अपराह्न एक बजे तक  45.33 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। शत-प्रतिशत शहरी क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां अबतक सिर्फ 33 फीसद वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया। गुमला के सिसई विधानसभा क्षेत्र, जहां से पुलिस की फायरिंग में एक युवक की मौत की खबर है, वहीं सर्वाधिक वोटिंग हुई है। अब तक सिसई में 55 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं।
  • बहरागोड़ा : 52.2
  • घाटशिला : 49.9
  • पोटका : 48.00
  • जुगसलाई : 44.1
  • जमशेदपुर पूर्व : 34.9
  • जमशेदपुर पश्चिम : 33.00
  • सरायकेला : 46.23
  • खरसावां : 49.17
  • चाईबासा : 40.13
  • मझगांव :  50.09
  • जगन्नाथपुर : 46.17
  • मनोहरपुर : 38.50
  • चक्रधरपुर : 46.41
  • तमाड़ :  49.31
  • मांडर : 40.84
  • तोरपा : 43.57
  • खूंटी : 45.96
  • सिसई : 54.56
  • सिमडेगा : 45.4
  • कोलेबिरा : 46.00
1:05 PM : 20 सीटों पर जारी मतदान के बीच दोपहर एक बजे तक 45 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया है। बहरागोड़ा में 52 फीसद वोट पड़े हैं। मांडर में 50 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम सीट पर 33 फीसद मतदान हुआ है। कोलेबिरा में 46 फीसद वोटर मतदान कर चुके हैं। सिसई में 55 और सिमडेगा में 45 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। घाटशिला में 50 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
12:45 PM : गुमला के सिसई में हंगामा के बाद मतदान रोक दिया गया है। यहां अब री पोलिंग होगी। पुनर्मतदान की जानकारी चुनाव आयोग की ओर से दी गई है। कहा गया है कि सिसई के बूथ संख्या 36 पर हंगामा और पुलिस फायरिंग से माहौल बिगड़ गया है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए वहां वोटिंग रोक दी गई है। चुनाव आयोग ने यहां री पोलिंग का आदेश दिया है।
12:35 PM : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग के बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से 1662 मतदान केंद्रों की सारी गतिविधियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग वेबकास्ट के माध्यम से की जा रही है। मतदान प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा तय दिए गए निर्देशों के अनुपालन नहीं होने पर सुधार के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
12:25 PM : खूंटी में विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। अभी तक कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। सुबह 11:00 बजे तक  खूंटी विधानसभा में 28.85% और तोरपा विधानसभा में 30.21% मतदान हुआ है। खूंटी से भाजपा के प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने गांव माहिल स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं पूर्व सांसद कड़िया मुंडा ने अनीगड़ा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। खूंटी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता उमड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में धन कटनी के कारण भीड़ देर से निकली। मुरहू के जाते,बिंदा सहित अन्य मतदान केंद्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। पत्थलगड़ी से प्रभावित मतदान केंद्रों में सामान्य गति से मतदान हो रहा है।
12:15 PM : गुमला के सिसई में पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद वोटिंग बंद कर दी गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिसवाले ईवीएम लेकर गांव से बाहर निकल गए हैं। आयोग के अनुसार यहां शाम तीन बजे तक मतदान होना था, लेकिन हिंसक झड़प के बाद यहां 12 बजे ही वोटिंग खत्‍म कर दी गई। राज्‍य निर्वाचन आयोग के अपर निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार चौरसिया ने फायरिंग में एक युवक के मारे जाने की पुष्टि की है। यहां हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
12:05 PM : पांच चरणों में हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग जारी है। यहां 48 लाख मतदाता, 6066 मतदान केंद्रों पर 231 पुरुष और 29 महिला प्रत्‍याशियों समेत 260 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत तय कर रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीट पर सर्वाधिक 20 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सरायकेला में सिर्फ 7 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वोटरों के हिसाब से जमशेदपुर पश्चिम सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र, जबकि जगन्‍नाथपुर सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है।
11:50 AM : रांची के तमाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। ग्रामीण क्षेत्र हो अथवा शहरी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की खासी भीड़ है। धान कटनी का समय होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही बूथों पर लंबी कतार लगी है। मतदाताओं के स्वागत में एदलहातू स्थित बूथ पर जहां रंगोली बनाई गई है, वहीं रमेश सिंह मुंडा स्मारक विद्यालय में रेड कारपेट। टाटा-रांची हाईवे से लगभग पांच किलोमीटर अंदर हेठ बरालोंग में भी मतदाता कतारबद्ध नजर आए।
11:40 AM : रांची के तमाड़ से दो किलोमीटर आगे मैपा स्थित बूथ में भी काफी मतदाता नज़र आये। यह इलाका खूंटी जिले के अड़की प्रखंड का है। कभी कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन का यहां आतंक था, जिसने लगभग दो वर्ष पूर्व सरेंडर कर दिया था। कुंदन के गांव बारीगढ़ स्थित बूथ में भी काफी भीड़ है। कुंदन की भाभी बिक़ली के अनुसार जमीन जायदाद के लफड़े में कुंदन भटक गया था, अब वह सामाजिक जीवन जीना चाहता है। इसलिए तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमा रहा।
11:25 AM : झारखंड में दूसरे चरण की 20 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 28.51 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बहरागोड़ा में 28.5, घाटशिला में 26.8, पोटका में 27, जुगसलाई में 27.2, जमशेदपुर पूर्व में 21.01 और जमशेदपुर पश्चिम में 20.3 फीसद मतदान हो गया है। आयोग के अनुसार सरायकेला में 29.12, खरसावां  में 31.64,  चाईबासा में 32.56, मझगांव में 36.73, जगन्नाथपुर में 30.02 और मनोहरपुर में 30.79 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
  • चक्रधरपुर : 31.5
  • तमाड़ :  29.35
  • मांडर : 31.15
  • तोरपा : 30.21
  • खूंटी : 28.85
  • सिसई : 32.25
  • सिमडेगा : 26.92
  •  कोलेबिरा : 28.5

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST