कड़ाके की ठंड से निजात के लिए असहायों के बीच पुलिस ने किया दर्जनों कंबल वितरण



बेगूसराय- हरेराम दास:- जिले में पुलिस के अमानवीय चेहरों के तो कई मामले आपने देखे होंगे लेकिन बेगूसराय जिले में बिहार पुलिस की जिंदादिली दिखी जिसमें नगर थानाध्यक्ष गरीब और बेसहारा लोगों के लिए मददगार बन कर सामने आई है। अपनी ओर से कंबल खरीद कर इस कड़ाके की ठंड में कंपा देने वाली सर्दी का सामना कर रहे पटरियों पर सो रहे गरीबों को सदर एसडीपीओ एवं नगर थाना अध्यक्ष पुलिस ने कंबल बांटकर अपनी जिंदादिली का परिचय दिया। खास बात यह है कि नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने यह कंबल अपनी तनख्वाह के पैसों से बाटे हैं। दरअसल शीतलहर के चलते तमाम ऐसे लोग हैं जिनके पास सर्दी को दूर करने के इंतजाम नहीं थे इसे देखकर नगर थाना अध्यक्ष ने फैसला किया कि इन गरीबों की मदद के लिए आगे आए ।

बताते चलें कि जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड को देखते हुए सदर डीएसपी राजन सिन्हा और नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा के माध्यम से गरीबों तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया है। ठंड के बढ़ते प्रकोप से किसी प्रकार की जान माल की हानि ना हो, इस दिशा में नगर थाना अध्यक्ष की ओर से पहल की जा रही है। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बीच सड़कों पर ठिठुरते जरूरतमंदों की परेशानी को जानने के लिए सदर डीएसपी राजन सिन्हा एवं नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ढूंढने निकले। डीएसपी एवं नगर थानाध्यक्ष ने बेसहारा असहाय जरूरतमंदों को रोडवेज बस स्टैंड, रैनबसेरा चेक किए और जहां कोई भी ठिठुरता हुआ जरूरतमंद मिला उसके कंबल दे दिया। कंबल वितरण कर लोगों को कड़ाके की सर्दी में राहत पहुंचाई है।  वहीं सदर डीएसपी राजन सिन्हा ने कहा कि ठंड के बढ़ते प्रकोप से किसी प्रकार की जान माल की हानि ना हो इस दिशा में नगर थाना अध्यक्ष की ओर से पहल की जा रही है। कोई भी जरूरतमंद या गरीब ठंड से बच सके इसके लिए कंबल वितरण किया जा रहा है और हमारा प्रयास रहेगा जब तक चांद रहेगा तब तक ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा।
नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है भीषण ठंड को देखते हुए कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गरीब और असहाय के बीच बृहस्पतिवार को कंबल वितरण किया गया। लगभग दो दर्जन से अधिक असहाय व गरीबों के बीच कंबल बांटा गया। मौके पर सिपाही निलेश कुमार एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST