भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक के चार सैनिक मरे

DESK: राजौरी सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसमें पाकिस्तान के चार सैनिक मारे जाने की सूचना है। पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा में सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना का यह मुंहतोड़ जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह करने के साथ ही चार सैनिकों को मार गिराया है। लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन करना एक बार फिर पाकिस्तानी सेना को महंगा पड़ गया है। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय सेना ने चार पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया है। आपको बताते जाए कि गुरुवार रात को पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था और मोर्टार दागे थे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST