फारबिसगंज में प्रतिबंधित लॉटरी ठिकानों पर छापेमारी, तीन लाख की लॉटरी समेत चार गिरफ्तार

अररिया: फारबिसगंज में शुक्रवार को प्रतिबंधित लॉटरी विक्रेता के ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लाख की लॉटरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी से प्रतिबंधित लॉटरी कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। लॉटरी के साथ गिरफ्तार लोगों में इरफान पिता मोहम्मद इसराइल निवासी हाई स्कूल रोड वार्ड संख्या 15, चुन्नीलाल पिता गणेश साह निवासी अग्रवाल गैरेज वार्ड संख्या 16, मोहम्मद रौनक पिता गुलाम रसूल दल्लू निवासी टोला वार्ड संख्या 10 एवं असलम अंसारी पिता तसलीम अंसारी पोखर बस्ती निवासी शामिल है। 
स्थानीय थाना परिसर में मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि फारबिसगंज शहर में प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार करने वाले किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर दल्लू टोला स्थित इरफान के आवास पर छापेमारी की गई। जहां लगभग तीन लाख के प्रतिबंधित लॉटरी के साथ उक्त चारों व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों को प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जा रहा है। साथ ही डीएसपी ने कहा कि विगत दिनों भी छापेमारी कर लॉटरी के साथ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमे 11 लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि नामजद लोगों को भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन अभियान चला रही है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST