बिहार ने विकास में जो छलांग लगाई है, वो नीतीश कुमार की देन है : श्री भगवान

सुषुम्लता बोली: बिहार ने जो विकास करने में नई आयाम को छुआ है, वो नीतीश कुमार की देन है


भोजपुर: (सूरज कुमार राठी)आरा मोहनिया एनएच हाईवे दुल्लौर समीप एमडी कारमल के बीएड कॉलेज में सोमवार को जगदीशपुर विधानसभा के जदयू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित सम्मेलन में जगदीशपुर विधानसभा के बूथ स्तर ,पंचायत स्तर से लेकर जदयू के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसकी अध्यक्षता आनंद कुमार रजत और संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी ने किया। सम्मेलन में आए परीक्षेत्र प्रभारी सह मुख्यालय प्रभारी नवीन कुमार आर्य, पटना और भोजपुर संगठन प्रभारी दीपक कुमार, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। 
इसके पश्चात आए हुए सम्मेलन में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात नेताओं का संबोधन शुरू हुआ। पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार ने विकास में जो छलांग लगाई है, वो नीतीश कुमार की देन है।हर घर बिजली पहुंचाने के बाद अब सरकार ने हर घर को नल का जल पहुंचाने का, जो कार्य तेजी से कर रही है। पन्द्रह वर्ष का पुराना बिहार को याद करें और अभी का वर्तमान बिहार की आंखों से देखे। कोई एेसा गांव व वार्ड नहीं जहां कि विकास नहीं दिख रहा हो। बिहार अब देश स्तर पर ही नहीं विदेश स्तर पर बिहार की नई बिहार के तौर पर पहचान हो रही है। इस क्रम में भगवान सिंह कुशवाहा ने जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर लोगों को जागरूक कर 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील किया।पूर्व सांसद मिना सिंह ने कही की माननीय नीतीश कुमार जी जन जन के नेता हैं। वह हमेशा सभी वर्गो का विकास के बारे में सोचते  हैं इसलिए उनके आह्वान पर 19जनवरी  को मानव शृंखला बनाकर हाथ को मजबूती प्रदान करते हूए 2020 में पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। 
नवीन कुमार आर्या ने कहा कि 2020 का चुनाव 15 साल बनाम 15 साल के मुद्दा पर लड़ा जाएगा।वहीं आदर्श ग्राम पंचायत दावा के चर्चित मुखिया और जिला के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुषुम्लता कुशवाहा ने कही बिहार ने जो विकास करने में नई आयाम को छुआ है, वो नीतीश कुमार की देन है। चाहे सड़क हो, स्कूल हो, अस्पताल हो, बिजली हो, हर घर नल जल योजना हो, गली नाली योजना के साथ-साथ किसानों के हित में कई योजना चला रहे है।यह सब माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार का देंन है।सुषुम्लता ने आगे संबोधित करते हुए बोली महिलाओं के लिए माननीय नीतीश कुमार जी ने गर्दन दे दिए हैं।इस लिए सभी महिलाओं ने पुनः मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार जी को देखना चाहती है।इसी क्रम मे गुरुशरण सिंह, रमेश यादव ,दुर्गाशंकर ,जितेंद्र राम, रविंद्र चौधरी, संजय पासवान, आदि ने भी पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर नया जुनून व जोश भरा।



कन्हैया सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, नंदकिशोर यादव, भीम पटेल, अनूप पटेल, गुरुशरण सिंह, रमेश यादव ,दुर्गा शंकर, ददन रा,म जितेंद्र राम ,अर्जुन प्रसाद, लव सिंह ,राजेश कुशवाहा मुक्ति सिंह, लेदु सिंह ,मिलिंद चौधरी, जितेंद्र सिंह ,रमाकांत सिंह, मनदीप यादव ,अभय विस्वास, सुरजीत कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, मुकेश सिंह अजित सोनी वेदनारायण सिंह अशोक राम गणेश राम, रानी पाण्डे, शिला देवी, मिना देवी, अशोक कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष पिरो, मीडिया प्रभारी धमेंद्र कुमार समेत सम्मेलन में हजारों लोग जूटे।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST