गया में वृद्ध दंपति की हत्या, शव घर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

GAYA: गया जिले के आंती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर से पुलिस ने वृद्ध दंपति का शव बरामद किया गया है। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने औलिया बिगहा गांव में एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जानकी साव (80) और उनकी पत्नी तपेश्वरी देवी (75) अपने घर में अकेले रहते थे और सुबह में उनका शव उनके घर से बरामद किया गया है।

आंती के थाना प्रभारी अंगद पासवान ने बताया कि दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है, और इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं और तीनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं। तीनों बेटों के माता-पिता से अलग रहने की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, जिसके तहत तीनों बेटों ने पुश्तैनी घर छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ेंः 3 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को हाईकोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा |

थाना प्रभारी ने बताया, "प्रथम ²ष्ट्या घटना संपत्ति विवाद की लगती है, पर जांच-पड़ताल के बाद ही पुलिस घटना के बारे में विशेष जानकारी दे पाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।"

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST