गरखा में पिकअप की चपेट में आने से वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत

सारण: (पनालाल कुमार) गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम कदना बाजार पर तेज गति से आ रही अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक महिला को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मृतिका दक्षिण कदना निवासी प्रभुनाथ सिंह की 80 वर्षीय पत्नी बासमती देवी बताई जाती है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ मोहम्मद इस्माइल बीडीओ वैभव कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। 
घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पिकअप को जप्त कर लिया। मौत के बाद पुत्र मनोज कुमार सिंह समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतिका के पुत्र मनोज कुमार सिंह कदना बाजार पर मेडिकल चलाते हैं। मुखिया अक्षय कुमार सिंह ने कबीर अत्यंत गोष्टी से तीन हजार रुपये की  मदद किया।


Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST