Bihar DELEd : आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां, ऐसे करे अप्लाई

BSEB DELEd : बिहार के डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की ताऱीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 29 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा यानी डीएलएड कोर्स के सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। अब अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.biharboardvividh.com पर 29 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 30 दिसंबर से 3 जनवरी तक फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। 
आपको बता दें कि अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क 960 रुपये देने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 760 रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक घंटा 30 मिनट की होगी। 
परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न और उनके 450 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में गलत उत्तर पर अंक भी काटे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिये जायेंगे, जबकि प्रत्येक एक गलत उत्तर पर एक अंक काट लिया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा का प्रारूप 
विषय    -             कुल प्रश्न   -  निर्धारित अंक
सामान्य हिन्दी -   30  -             90
गणित        -         30   -            90
विज्ञान       -          20   -            60
सामाजिक अध्ययन -  20  -         60
विश्लेषणात्मक   -     25      -        75

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST