Anti CAB Protest LIVE: सीलमपुर प्रदर्शन पर बोले सीएम केजरीवाल- किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं

पटना। सीएम अरविंद केजरीवाल ने नागरिकता कानून पर दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में किसी भी तरह की हिंसा बर्दास्त नहीं की जा सकती।
नागरिकता कानून पर प्रदर्शन वेवजह हो रहा है। ये कानून किसी के नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने के लिए है। सरकार लगातार ये बात कह रही है। इसके बाद भी प्रदर्शन हो रहा है। भारतीय मुसलमानों का इस कानून से कोई लेना देना नहीं है। नागरिकता संसोधन कानून से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज यहां पढ़ें...

HighLights

  • नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन
  • सीलमपुर और जफराबाद इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर
  • सीलमपुर से जाफराबाद तक 66 फीट रोड पर ट्रैफिक संचालन बंद
17 December 2019
  • 09:10 PM

    सीसीटीवी फुटेज की जांच

    सीलमपुर की घटना पर दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा: आज किसी पुलिस स्टेशन में आग नहीं लगी; विरोध प्रदर्शन के दौरान केवल एक पुलिस बूथ क्षतिग्रस्त हुआ है। सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं और जांच की जाएगी।
  • 08:45 PM

    कांग्रेस के पूर्व विधायक पर आरोप

    दिल्ली पुलिस: 15 दिसंबर को हुई जामिया मिल्लिया इस्लामिया की घटना में शामिल होने को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान को एफआईआर में आरोपी बनाया गया है।
  • 08:42 PM

    दिनाजपुर में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बढ़ा

    पश्चिम बंगाल: उत्तर दिनाजपुर जिले में अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। (ANI)
  • 08:14 PM

    संपत्ति नष्ट करने वालों को चेतावनी

    केंद्रीय रेल राज्य मंत्री, सुरेश अंगडी ने रेलवे की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने को लेकर कहा है कि मैं संबंधित जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को सख्त चेतावनी देता हूं, अगर कोई भी रेलवे सहित सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करता है, तो मैं एक मंत्री के रूप में निर्देश देता हूं कि उन्हें देखते ही गोली  मार दी जाए।
  • 07:53 PM

    हिंसा में 15 जवान घायल

    सीलमपुर की घटना पर दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया, कुल 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 12 दिल्ली पुलिस के जवान हैं और 3 रैपिड एक्शन फोर्स के हैं। 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 2 पुलिस बूथ क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस द्वारा कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST