महिला से 14 हजार रूपए की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

नरकटियागंज: (अर्जुन कुमार) एक महिला से 14 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की पहचान नौतनवा गांव निवासी सलामून नेशा के रूप में किया गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह बैंक से 14 हजार रुपए निकालकर टेम्पू पकड़ने के लिए जा रही थी। दो युवक महिला को  रोके कि वे लोग महिला को पहचानते हैं। दोनों युवकों ने महिला को एक रूमाल में बंधा कागज देते हुए बोले कि रूमाल में 30 हजार रुपए है। 
 उसका 14 हजार रुपए यह कहकर ले लिया कि एक दुकानदार को देना है। महिला दोनों युवकों के झांसे में आकर अपना 14 हजार रुपए दे दिया। जब काफी देर के बाद भी दोनों युवक वापस नहीं आए तो महिला को शक हुआ। महिला ने जब रुमाल खोला तो उसमें रद्दी कागज भरा हुआ था। उसके बाद वह रोने लगी। महिला को रोता देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि महिला ठगी की शिकार हुई है। ठगी की शिकार बनाने वाले दोनों यूवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST