एसबीआई में 5 लाख की डकैती; बदमाशों ने मैनेजर-कैशियर को बंदूक की बट से पीटा

छपरा. छपरा जिले में बदमाशों ने बैंक में घुसकर 5 लाख रुपए की डकैती को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर और कैशियर को बंदूक की बट से पीटा। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना भारतीय स्टेट बैंक के भरहोपुर एकमा स्थित ब्रांच में हुई। 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 4 नकाबपोश बदमाश बाइक से बैंक पहुंचे। यहां मैनेजर, कैशियर और एक कर्मचारी को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया। कैशियर से लॉकर की चाबी लेकर सारा कैश एक बैग में भर लिया। मैनेजर और कैशियर ने घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों को बंदूक की बट से पिटाई की। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले। बैंक का सुरक्षा गार्ड छुट्टी पर था। चौकीदार भी ड्यूटी पर नहीं था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। डीएसपी सदर अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देखा मैनेजर और कैशियर फर्श पर बेसुध पड़े हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है। 

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST