झारखंड विधानसभा चुनाव / 1 बजे तक 32.41% वोटिंग, पलामू में कांग्रेस उम्मीदवार ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया

रांची.  झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 11 बजे तक 27.41% मतदान हुआ। पहले चरण के चुनाव में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। इन पर 189 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 15 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशी भवनाथपुर सीट पर हैं, जबकि चतरा में सबसे कम सिर्फ 9 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। 
चुनाव अपडेट:
  • पलामू के डाल्टनगंज में भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया और कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थक आपस में भिड़े। कांग्रेस प्रत्याशी ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया।
  • नक्सलियों ने गुमला जिले में बिष्णुपुर स्थित ब्रिज को विस्फोट से उड़ाया। किसी जनहानि की सूचना नहीं। डिप्टी कमिश्नर शशि रंजन ने कहा- मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा।
  • मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा- आज चुनाव का पहला चरण है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST