शिवहर एक शाम शहीदों के नाम ,प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन एवं विभिन्न समाजिक संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

एक शाम शहीदो के नाम

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एवं विभिन्न सामाजिक सगठनों ने सँयुक्त रूप से कैंडल मार्च किया।

जिसमे जन सैलाब उमड़ पड़ा।
लगभग 500 से अधिक शिवहारवासी BRC से किशोरी आश्रम तक मार्च में हिस्सा लिया।

सभी की आँखे नम थी,चेहरा गुस्से से लाल था।

किशोरी आश्रम में अवस्थित शहीदो के स्मारक पे सभी जिलावासी ने मोमबत्ती जलाया।

सभी लोगो ने हाथ से हाथ मिलाकर अखण्ड भारत के लिए गोलबंदी किया।

शहीदो के सम्मान एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

शिवहर जिला मुख्यालय पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा।

लोगो ने शहीदो के परिवार वालो के लिए भगवान से सँयुक्त रूप से प्रार्थना की।देशभक्ति गीत भी सयुक्त रूप से गया गया।

  1. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।–

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST