पुलिस प्रशासन की बर्बरता, अनशनकारियों को किया अधमरा

रंजीत भोजपुरिया के साथ पनालाल कुमार की रिपोर्ट छपरा, सारण


सारण: छपरा तीन दिनों से अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी के नेता उमेश्वर सिंह मुनि ने जिला प्रशासन के ऊपर भेष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपनी पाँच सूत्री मांगों को लेकर नगरपालिका चौक पर बैठे थे |  लेकिन जिलाप्रशासन की नीद नही टूटी तभी कल  शुक्रवार को एक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अनिल कुमार की हत्या गला रेत कर अपराधियो ने घर में घुस कर दिया  24 घंटे बीतने के बाद भी अपराधी नही पकड़ाया तो जिससे नराज लोगो ने आम आदमी पार्टी के समर्थन से  नगरपालिका चौक को जाम कर दिया | जिस कारण नगरपालिका चौक थाना चौक तक जाम लग गया तब जाकर प्रशासन की नीद टूटी |कच्ची नीद से जागे प्रशासन ने  लोगो को समझने के वजाय उनको जबरन जाम हटाने का प्रयास किया जिससे लोगो में आक्रोश बढ़ गया है और जम कर नारे बजी करते हुए प्रश्न से सीधी टक्कर हो गई जिसमें पुलिस प्रशासन ने लोगो पर अपनी बर्बरता इस कदर दिखाने लगे की उनको इतना भी होश नही रहा की समर्थन अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए है उसे भी अपमान करने में थोड़ा भी संकोच नही किये झंडे को नोचते पुलिस कर्मी ने समर्थको को मारते पीटते गिरफ्तार कर जेल ले गये| इस प्रकार की कार्यवाही से सारण पुलिस पर कई सवाल खडे करता है
डाक्टर की मौत पर तत्परता दिखाई होती तो अपराथि सलाखो के पीछे होता
झण्डा लिए व्यक्ति के हाथ से झण्डा छिनना,  क्या समझा जाए इसे
क्या झण्डा ले कर आंदोलन करना अपराध है?
आखिर झण्डे को लोगो के हाथों से छिनने की वजह क्या थी?

Post a Comment

और नया पुराने

BIHAR

LATEST